test

Good morning

💧💧💧 ⚜🕉⚜ 💧💧💧

*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
   *🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
     
   *📜 28 मार्च 2019*
           *बृहस्पतिवार*
 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1941
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2075
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी-22:35 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* मूल-10:11 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* बालव-09:41 तक
*💫पश्चात्-* कोलव
*✨योग-* वरियान-16:41 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 06:16
*🌄सूर्यास्त-* 18:36
*🌙चन्द्रोदय-* 25:53
*🌛चन्द्रराशि-* धनु-दिनरात
*🌞सूर्यायण-* उत्तरायणे
*🌞गोल-* उत्तरगोले
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 13:59 से  15:31
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र बदी अष्टमी 22:35 तक पश्चात् नवमी शुरु ,  कालाष्टमी , शीतलाष्टमी , शीतला पूजन ( बासौडा , क्षेत्रभेद से आज भी ) , अष्ट का श्राद्ध , बुध मार्गी 19:27 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 10:10 तक , वर्षीतप प्रारम्भ (श्वे.) , गुरु अंगद देव स्मृति दिवस , भगवान आदिनाथ दीक्षा कल्याणक , श्री ऋषभ देव जी जयन्ती , केसरीया जी मेला ( मेवाड़ ) ,  रंगजी रथोत्सव ( वृन्दावन ) , श्री प्रेमभाया महोत्सव , मेला शील की डूंगरी ( चाकसू ) , मेला केलादेवी ( करौली ) , श्री गोरखप्रसाद गणितज्ञ जयन्ती व चौ. बंसीलाल स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 चैत्र बदी नवमी 24:49 तक पश्चात् दशमी शुरु , गुरु मूल नक्षत्र व धनु राशि में 20:13 पर , दसमाता व्रत ( स्थान भेद से) , भगवान आदिनाथ दीक्षा कल्याणक ( पंचाग भेद से ) , कवि / लेखक श्री भवानी प्रसाद मिश्र जयन्ती व साहित्यकार श्री सियारामशरण गुप्त स्मृति दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अधर्मेणैधते   तावत् ,*
      *ततो भद्राणि पश्यति ।*
*तत: सपत्नाञ्जयति,*
      *समूलस्तु विनश्यति ।।*
*भावार्थ👉*
          _अधार्मिक मनुष्य अधर्म द्वारा पहले बढ़ता है और अपनी अनेक प्रकार की भलाई करता है। फिर शत्रुओं को भी जीत लेता है। परन्तु बाद में घर- बार समेत पूर्णतः नष्ट हो जाता है।_
🌹

*28 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया था।
1795 – पोलैंड का विभाजन हुआ।
1809 – मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
1854 – ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।
1914 – जापानी जहाज 'कामागाटामारु  हांगकांग से 372 युवकों को लेकर कनाडा के वेंकूवर के लिए रवाना हुआ। इनमें अधिकतर सिख युवक थे।
1917 – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई।
1922 – अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
1930 – तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया। इसी दिन से राजधानी 'अंगोरा' को 'अंकारा' और 'कॉन्सटानिनोपल' का नाम बदल कर 'इंस्तांबुल' कर दिया गया।
1939 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।
1939 – स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
1941 – नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से भागकर बर्लिन पहुंचे।
1959 – चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
1962 – सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।
1965 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।
1972 – तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।

*ये पंचांग डारेक्ट प्राप्त करें👇*
https://www.facebook.com/groups/1677111972387804/

1981 – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंडोनेशियाई आतंकवादियों ने एक विमान का अपहरण कर लिया।
1982 – अल सल्वाडोर में संविधान सभा चुनने के लिए पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए।
1999 – विनस विलियम्स ने बहन सेरेने को हराकर लिप्टन कप जीता। 115 साल में यह पहला मौका आया।
2000 - वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2005 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
2006 - अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007 - अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
2008 - केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की।
2008 - आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
2013 – इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी।
2015- साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

*28 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1868 – प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ।
1896 - गोरख प्रसाद - गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
1972 - एबिय जे जोस, भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
1982 - सोनिया अग्रवाल, भारतीय अभिनेत्री।

*28 मार्च को हुए निधन👉*

1552 - गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु ।
1941 - कावासजी जमशेदजी पेटिगारा, भारतीय पुलिस आयुक्त।
1959 - काला वेंकटराव, दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्त्ता थे।
1969 - सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
2006 - वेथाथिरी महर्षि, भारतीय दार्शनिक।
2006 - बंसीलाल - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।

*28 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 _गुरु अंगद देव स्मृति दिवस।_
🔅 _भगवान आदिनाथ दीक्षा कल्याणक ।_
🔅 _श्री ऋषभ देव जी जयन्ती ।_
🔅 _केसरीया जी मेला ( मेवाड़ ) ।_
🔅  _रंगजी रथोत्सव ( वृन्दावन ) ।_
🔅 _श्री प्रेमभाया महोत्सव ।_
🔅 _मेला शील की डूंगरी ( चाकसू ) ।_
🔅 _मेला केलादेवी ( करौली ) ।_
🔅 _श्री गोरखप्रसाद गणितज्ञ जयन्ती ।_
🔅 _चौ. बंसीलाल स्मृति दिवस।_

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
Good morning Good morning Reviewed by Dharmaram on March 27, 2019 Rating: 5

No comments:

Google अनुवाद अनुवाद Google खाता Assistant खोज मैप YouTube समाचार Gmail संपर्क डिस्‍क कैलेंडर अनुवाद फ़ोटो ...

Powered by Blogger.