test

राजस्थान जनसंख्या राजस्थान जनसंख्या घनत्व राजस्थान लिंगानुपात

राजस्थान जनसंख्या
◆एक निश्चित समय में राज्य में रहने वाले समस्त मनुष्यों को वहां की जनसंख्या कहते हैं।
◆ हमारे देश में राज्य में जनगणना हर 10 वर्ष के अंतराल पर की जाती है।
◆ नवीनतम जनगणना 2011 21वी सदी की दूसरी तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद की सातवीं जनगणना है।
◆ भारत में राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से पहला में जनसंख्या की दृष्टि से आठवां स्थान है।
◆ राजस्थान में भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41% भाग और कुल जनसंख्या का 5.66% भाग पाया जाता है।
◆ राजस्थान की जनसंख्या का घनत्व 2011 के जनगणना के अनुसार 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
◆ सन 2001 से सन 2011 तक राजस्थान में दशाब्दी वृद्धि दर 21.31% रही, जो भारत के औसत से काफी अधिक है।
◆ राज्य में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर बाड़मेर जिले में 32.50% रही, न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर श्री गंगानगर जिले में 10.00% रही।
◆ राजस्थान में जनसंख्या के वितरण में अत्यधिक समानता पाई जाती है।
◆ राज्य में लिंगानुपात प्रति हजार पुरुषों के पीछे 928 स्त्रियां है जो देश के लिंगानुपात 240 से 12 कम है।
◆ राजस्थान में 20 वीं सदी में जनसंख्या तेजी से बढ़ी है इस शताब्दी के पहले 50 वर्षों में डेढ़ गुना तथा बाद के 50 वर्षों में लगभग 3 गुना वृद्धि हुई है।
◆ राजस्थान में साक्षरता का प्रतिशत 67.06 है सबसे अधिक साक्षरता का प्रतिशत कोटा जिले में 76.60% व सबसे कम जालौर जिले में 54.90% है।
◆जनसंख्या वितरण से आशय है कि विभिन्न क्षेत्रों में लोग कितनी संख्या में निवास करते हैं।
◆ जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले कारक निम्न प्रकार है--
   ★ भौतिक कारण : जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख भौतिक कारक इस प्रकार है - धरातल, जलवायु, मर्दा, वनस्पति तथा सिंचाई सुविधा।
  ★ आर्थिक कारक : जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख आर्थिक कारण इस प्रकार है - खनिज, नगरीकरण, औद्योगिक विकास तथा परिवहन।
  ★ सामाजिक व सांस्कृतिक कारक : जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख सामाजिक व सांस्कृतिक कार्य किस प्रकार है - विस्थापन तथा श्रम का प्रवास।
  ★ राजनैतिक कारक।
◆ किसी क्षेत्र विशेष के निवासियों की संख्या में एक निश्चित अवधि में हुई वृद्धि को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं।
◆ जनसंख्या वृद्धि तीन कारकों पर निर्भर है जन्म, मृत्यु तथा प्रवास। जनसंख्या वृद्धि का सूत्र--
  ✓ 【जनसंख्या वृद्धि = कुल जन्म - ( कुल मृत्यु + प्रवास)】
◆ एक स्थान से किसी व्यक्ति के जाने को उत्प्रवास तथा आने को आप्रवास कहा जाता है।
◆ नीचे दी गई सारणी में राज्य की जनसंख्या के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाया गया है--
जनगणना  जनसंख्या   घनत्व    10वर्षीय   साक्षरता   लिंगानुपात
 वर्ष        (करोड़ों में) (प्रति वर्ग  वृद्धि दर   दर % में    प्रति हजार
                              किमी)
1901       1.03        30            _             _            905
1911       1.10        32         +6.7        3.41        908
1921       1.03        30         -6.3         3.25        876
1931       1.17        35       +14.1        3.96        907
1941       1.39        41       +18.0        5.46        906
1951       1.60        47       +15.2        8.02        911
1961       2.02        59       +26.4        15.21      908
1971       2.58        75       +27.8        19.07      911
1981       3.43       100      +32.4        24.38      919
1991       4.40       129      +28.4        38.56      910
2001       5.64       165      +28.3        61.03      922
2011       6.86       200      +21.3        66.10      928

◆ राजस्थान की जनसंख्या में हुई वृद्धि  को  तीन कालों में बांटा जा सकता है
   ★ धीमा जनसंख्या वृद्धि काल (1901-1941)
   ★ मध्यम जनसंख्या वृद्धि काल(1941-1971)
   ★ तीव्र जनसंख्या वृद्धि काल (1971 से अब तक)

✓जनसंख्या घनत्व

◆ प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं।
◆ जनसंख्या घनत्व ज्ञात करने का सूत्र
  ✓  जनसंख्या का घनत्व = कुल जनसंख्या \कुल क्षेत्रफल
◆जयपुर जिले में राजस्थान का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व 595 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है जबकि जैसलमेर जिले का मात्र 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है।

✓ लिंगानुपात

◆ किसी भी हुई जनसंख्या में लिंगानुपात पुरुष व स्त्रियों के मध्य अनुपात का एक सूचक है यह प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है।
◆ लिंगानुपात ज्ञात करने का सूत्र
लिंगानुपात = स्त्रियों की जनसंख्या \पुरुषों की जनसंख्या × 2000
राजस्थान जनसंख्या राजस्थान जनसंख्या घनत्व राजस्थान लिंगानुपात राजस्थान जनसंख्या राजस्थान जनसंख्या घनत्व राजस्थान लिंगानुपात Reviewed by Dharmaram on November 17, 2018 Rating: 5

No comments:

Google अनुवाद अनुवाद Google खाता Assistant खोज मैप YouTube समाचार Gmail संपर्क डिस्‍क कैलेंडर अनुवाद फ़ोटो ...

Powered by Blogger.